फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Hail alert issued for many districts including Jaipur, department warns of rain

Rajasthan Weather Today: जयपुर समेत कई जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

Sun, 04 Feb 2024 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बरसात दर्ज की गई। विभाग ने रविवार के लिए राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Hail alert issued for many districts including Jaipur, department warns of rain
राजस्थान में हल्की बरसात - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, जैसमलेर में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश का तापमान लगभग समान रहेगा। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन


अलवर सबसे ठंडा

एनसीआर में आने वाले अलवर में सबसे कम 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। करौली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed