{"_id":"65a359d9355f90ff6002e613","slug":"rajasthan-weather-today-eastern-rajasthan-gets-some-relief-from-cold-cold-wave-warning-in-western-rajasthan-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: पूर्वी राजस्थान को सर्दी से मिली थोड़ी राहत, पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: पूर्वी राजस्थान को सर्दी से मिली थोड़ी राहत, पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी
Sun, 14 Jan 2024 09:19 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 09:19 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update: शीतलहर, कोहरे और पाले का ट्रिपल अटैक झेल रहे राजस्थान के पूर्वी इलाके में अब सर्दी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है लेकिन पश्चिमी राजस्थान में अब भी शीतलहर, कोहरे और पाले की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के पूर्वी इलाके में जहां अब सर्दी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है, वहीं पश्चिमी राजस्थान अब भी शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझूनू में कोहरे, शीतलहर और पाले की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में करौली, धौलपुर और अलवर रहे। इनमें करौली का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, धौलपुर का 4.5 डिग्री और अलवर का 3.9 डिग्री रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सीकर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, चूरू का 7.2 डिग्री, हनुमानगढ़ का 6.4 डिग्री रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान को अब कोहरे और शीतलहर से कुछ निजात मिल चुकी है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। कल भी राजधानी के न्यूतनतम तापमान में कुछ कमी महसूस गई। अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन