{"_id":"65d978f7b6b996b6f60cc6bf","slug":"rajasthan-weather-today-cold-winds-hit-the-state-weather-is-expected-to-change-once-again-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, एक बार फिर मौसम पलटने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: प्रदेश में ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, एक बार फिर मौसम पलटने का अनुमान
Sat, 24 Feb 2024 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:35 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने एक बार फिर से पलटी मार दी। प्रदेश में ठंडी हवाओं की दस्तक से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी तेज ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। विभाग का कहना है कि 26 फरवरी से जयपुर सहित प्रदेश के 12 जिलों में मौसम फिर से पलटवार करेगा।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 26 फरवरी से प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। कल प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर में दर्ज किया गया। जयपुर में तापमान 12.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।