{"_id":"69a6490fa61d6f5dc70284b1","slug":"rajasthan-weather-temperatures-soar-above-35-degrees-in-several-districts-including-jodhpur-and-jaisalmer-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी राजस्थान तपने लगा: जोधपुर-जैसलमेर समेत कई जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पारा, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी राजस्थान तपने लगा: जोधपुर-जैसलमेर समेत कई जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पारा, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ दिन
Tue, 03 Mar 2026 08:05 AM IST
Sabahat Husain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sabahat Husain
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:05 AM IST
सार
राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। बाड़मेर में तापमान 37.6 डिग्री पहुंचा, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और अन्य जिलों में 35 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह 2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन
जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी और चित्तौड़गढ़ में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आगामी एक सप्ताह में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
पढ़ें: ओढ़नी ओढ़ाकर होलिका पूजन: उदयपुर के सिटी पैलेस में राजसी अंदाज में जली होलिका, गूंजी गैर की थाप
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा। सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र में दिनभर तेज धूप के साथ हल्की गर्म हवाएं चलती रहीं। सीकर में भी सोमवार को मौसम साफ रहा और यहां भी तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है। वातावरण में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 40 प्रतिशत से नीचे आने के कारण दिन के साथ-साथ सुबह, शाम और रात में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान अब 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।