{"_id":"66750996109ca68c4e06ee55","slug":"rajasthan-weather-signs-of-rain-in-rajasthan-for-the-next-five-days-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: जयपुर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा में बारिश का अलर्ट, जानें अगले पांच दिन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: जयपुर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा में बारिश का अलर्ट, जानें अगले पांच दिन का हाल
Fri, 21 Jun 2024 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:34 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: बारिश के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते 24 घंटों में राज्य सरकार सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। अगले पांच दिन राजस्थान में होगी रिमझिम बारिश।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी प्रदेश में कई इलाकों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में कमी गई। बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
बारिश के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी जयपुर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार राजस्थान में अगले पांच दिनों तक जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
विज्ञापन