Rajasthan Weather Today: प्रदेश में सक्रिय नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें कैसा रहेगा फरवरी के पहले सप्ताह का मौसम
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में 24 घंटों में ही तापमान में अंतर बहुत ज्यादा हो रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री को छू गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 6 से 7 डिग्री तक का फर्क आया है। 2 फरवरी से फिर से प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों में ही तापमान में विचलन का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के स्तर को छू गया है। निम्नतम न्यूनतम तापमान में भी तेज गिरावट आई है।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 2 फरवरी से 4 फरवरी तक प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका प्रभाव व्यापक रहेगा। जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में इस विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। हवा में आर्द्रता की मात्रा 40 से 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिससे बारिश के मजबूत संकेत मिल रहे हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति
- प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
- फतेहपुर में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां 24 घंटों में ही न्यूनतम पारे में 6 डिग्री का अंतर आ गया है। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से 12 डिग्री हो गया है।
- प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 से 15 डिग्री के बीच रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 12.1, भीलवाड़ा में 12.2, जयपुर में 12.6, सीकर में 12, कोटा में 10.8, चित्तौड़गढ़ में 10.2, डबोक में 12.6, बाड़मेर में 12.3, आबू रोड़ में 11.6, जैसलमेर में 10.9, फलौदी में 11.8, बीकानेर में 12.4, अंता में 12.4 व डूंगरपुर में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.