{"_id":"654dd518e4b9c46ade0f7f85","slug":"rajasthan-weather-rain-in-the-state-due-to-the-influence-of-western-disturbance-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश, मौसम में घुली ठंडक, प्रदूषण से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश, मौसम में घुली ठंडक, प्रदूषण से मिली राहत
Fri, 10 Nov 2023 12:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:31 PM IST
सार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को सुबह प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली से ठीक पहले राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। अब तक गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश के कई इलाकों में देर रात और अल सुबह बारिश हुई, जिससे वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 6mm तथा पूर्वी राज के महवा, दौसा में 2mm दर्ज की गई है। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, सीकर, अलवर, भरतपुर धोलपुर जिलों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल दिनांक 11 नवंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई थी। पर्यावरण में फैले प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत मिल रही थी। साथ ही सांस के मरीज काफी परेशान थे। विशेषज्ञों ने बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह दी थी। अचानक बारिश से AQI में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन