फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain, Hailstorm Bring Temperatures Down by 5°C; Alert in 7 Districts

राजस्थान में बारिश-ओलों से 5 डिग्री तक गिरा तापमान: जयपुर में सुबह 20 मिनट बरसे बादल; आज 7 जिलों में अलर्ट

Fri, 16 Oct 2026 07:08 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 16 Oct 2026 07:08 AM IST
सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। जयपुर में सुबह 20 मिनट बारिश हुई। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain, Hailstorm Bring Temperatures Down by 5°C; Alert in 7 Districts
जयपुर मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार अल सुबह राजधानी जयपुर में भी करीब 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। सूरतगढ़ क्षेत्र में ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन


इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में दो इंच से ज्यादा पानी बरसा, जबकि सूरतगढ़ में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलों से कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर जिले के जुरहरा में 45 एमएम, कामां में 26, पहाड़ी में 28 और कुम्हेर में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। सीकर के पाटन में 10 एमएम और अलवर के पास तिजारा में 5 एमएम बारिश हुई। सीकर और अलवर में दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

यह भी पढें-राजस्थान: जयपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बस पर 13 चालान लंबित

हनुमानगढ़ में सबसे ठंडा दिन, बाड़मेर में गर्मी बरकरार

बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। हनुमानगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वहां का सबसे ठंडा दिन रहा। दूसरी ओर, बाड़मेर में गर्मी का असर बना रहा और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में सुबह बदला मौसम

राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मौसम अचानक बदला और लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार शाम को भी जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में बरसात हुई थी। जयपुर एयरपोर्ट पर 0.5 एमएम और चाकसू में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम को चली तेज ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed