{"_id":"667597fdcdb57407670b1887","slug":"rajasthan-weather-rain-changed-mood-of-weather-in-eastern-and-western-rajasthan-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Fri, 21 Jun 2024 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 08:41 PM IST
सार
राजस्थान में अब बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज में ठंडक घोल दी है। शुक्रवार को टोंक, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश और बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी और पश्चिमी मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे राजस्थान में बारिश का प्रभाव भी बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, मानसून का अब तक राजस्थान में प्रवेश नहीं हो सका है। लेकिन प्री- मानसून की बारिश ने गर्मी से राहत देने का काम जरूर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को टोंक, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग की ओर से शाम सवा सात बजे जारी किए गए बुलेटिन में जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर, सवाई माधोपुर और बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन