फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain alert issued for 10 districts, warning of heavy rain in Kota, Udaipur division today

Rajasthan Weather : 10 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट, कोटा, उदयपुर संभाग में आज भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 10 Sep 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 08:08 AM IST
सार

प्रदेश में आने वाले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, बूंदी और बांसवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain alert issued for 10 districts, warning of heavy rain in Kota, Udaipur division today
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अजमेर में प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए सेना बुलानी पड़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान में भारी बारिश के हालात बने रहेंगे।

विज्ञापन

आज पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 

कोटा, उदयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, बूंदी और बांसवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आगामी 4-5 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed