{"_id":"64aa6b9fb6e6834b9a0cf965","slug":"rajasthan-weather-monsoon-trough-line-will-change-the-weather-chances-of-rain-in-seven-divisions-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: मानसून की ट्रफ लाइन से बदलेगा इन जिलों का मौसम, जयपुर समेत सभी संभागों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: मानसून की ट्रफ लाइन से बदलेगा इन जिलों का मौसम, जयपुर समेत सभी संभागों में बारिश के आसार
Sun, 09 Jul 2023 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:41 PM IST
सार
Rajasthan Rain News Today : राजस्थान के ऊपर छाई मानसून की ट्रफ लाइन से आगामी दो से तीन दिन में मौसम बदलेगा। जयपुर, उदयपुर समेत सभी सातों संभागों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के ऊपर मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में अगले दो से तीन दिन लगातार बारिश होगी। फिर 15 जुलाई से नया सिस्टम बारिश लेकर आएगा। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम सतह से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर मौजूद है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने और उसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है। बीकानेर संभाग में 15 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो से तीन दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इसके बाद 14-15 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।