फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Today: IMD Heavy Rainfall Alert in Jaipur and Udaipur Monsoon Rain News

Rajasthan Weather: मानसून की ट्रफ लाइन से बदलेगा इन जिलों का मौसम, जयपुर समेत सभी संभागों में बारिश के आसार

Sun, 09 Jul 2023 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

 Rajasthan Rain News Today :  राजस्थान के ऊपर छाई मानसून की ट्रफ लाइन से आगामी दो से तीन दिन में मौसम बदलेगा। जयपुर, उदयपुर समेत सभी सातों संभागों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Today: IMD Heavy Rainfall Alert in Jaipur and Udaipur Monsoon Rain News
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के ऊपर मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में अगले दो से तीन दिन लगातार बारिश होगी। फिर 15 जुलाई से नया सिस्टम बारिश लेकर आएगा। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम सतह से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर मौजूद है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने और उसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है। बीकानेर संभाग में 15 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो से तीन दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इसके बाद 14-15 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed