फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrived, Minimum temperature in the state is above normal

Rajasthan Weather Today: न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, हिमालय के पश्चिमी विक्षोभ से जल्द बदलेगा मौसम

Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

Weather in Rajasthan Today: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrived, Minimum temperature in the state is above normal
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान अधिकतर इलाकों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से ऊंचा बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई ताजा अपडेट में कहा गया है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उत्तरी हिस्सों में कल 29 नवंबर को पहुंचेगा। इससे निचले इलाकों में बर्फबारी और बारिश भी हो सकती है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में राजस्थान सहित अन्य मैदानी इलाकों में हवाओं का पेटर्न बदलेगा। न्यूनतम तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।
विज्ञापन


दिसंबर से प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरे और धुंध की तीव्रता और विस्तार बढ़ सकता है। हालांकि, फिलहाल मावठ के कोई संकेत नहीं हैं। इसके चलते तापमान में अचानक असामान्य गिरावट भी देखने को नहीं मिलेगी। प्रदेश में इस समय पर्याप्त धूप और दोपहर को खुशनुमा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन सर्दियों की तेज ठंड अभी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाढ़मेर में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिरोही, फतेहपुर और मांउट आबू को छोड़कर शेष इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। 


बीते 24 घंटों के मौसम का हाल
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में अधिकतम और  न्यूनतम इस प्रकार रही है। राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते 48 घंटों में यहां तापमान में 5 डिग्री की तेज गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह से जालोर में अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 10.7, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 12, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 29.9 व न्यूनतम तापमान 11.8 और चूरू में अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री  रहा।  बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.9 व न्यूनतम 16 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed