{"_id":"672842c281fd6cb60f02ef66","slug":"rajasthan-weather-is-changing-rapidly-in-rajasthan-winter-is-knocking-mercury-has-dropped-rapidly-in-abu-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, आबू में लुढ़का पारा, स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, आबू में लुढ़का पारा, स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू
Mon, 04 Nov 2024 09:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2024 09:44 AM IST
सार
राजस्थान में सर्दी का असर दिखना शुरू हो चुका है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे जाने लगा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो माउंटआबू सबसे ठंडा इलाका रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। दीपावली के बाद पारा तेजी से नीचे जा रहा है। माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में न्यूनतम पारे में चार से पांच डिग्री तक गिरावट होगी।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्दी का असर दिखना शुरू हो चुका है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे जाने लगा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो माउंटआबू सबसे ठंडा इलाका रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आबू के अलावा हनुमानगढ़-संगरिया, सिरोही, सीकर में भी पारे में तेज गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। इसके असर से सर्दी का प्रभाव और तेजी से बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू
मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के स्कूलों में विंटर यूनिफार्म का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्कूली बच्चों को दिवाली के बाद से ही विंटर यूनिफार्म पहनकर आने की अनुमति दे दी गई है।