फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today The effect of heat will increase in the next 4-5 days

Rajasthan Weather: अगले 4 से 5 दिन में बढ़ेगा गर्मी का असर, पारे में 3 डिग्री तक आ सकता है उछाल; जानें हाल

Sat, 22 Mar 2025 08:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Mar 2025 08:13 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 2 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में हल्की ठंडक रही। बीकानेर में बारिश भी हुई, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से अगले 4 से 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पारे में भी 3 डिग्री तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Update Today The effect of heat will increase in the next 4-5 days
चार से पांच दिनों तक बढ़ेगा गर्मी का असर - फोटो : freepik

विस्तार

राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी का असर बढ़ने वाला है। बीते दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई शहरों में बादल छाए रहे और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। लेकिन अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


24-25 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों के मौसम पर भी दिखेगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें; देर रात बारिश में भीगा बीकानेर, आज जयपुर, अलवर समेत 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:
  • अजमेर: अधिकतम 34.2°C, न्यूनतम 19.5°C
  • भीलवाड़ा: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 20.2°C
  • जयपुर: अधिकतम 32.4°C, न्यूनतम 19.2°C
  • पिलानी: अधिकतम 34.3°C, न्यूनतम 15°C
  • सीकर: अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 17°C
  • कोटा: अधिकतम 34.4°C, न्यूनतम 19.2°C
  • चित्तौड़गढ़: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 18.9°C
  • बाड़मेर: अधिकतम 37.6°C, न्यूनतम 22.2°C
  • जैसलमेर: अधिकतम 35.5°C, न्यूनतम 20.2°C
  • फलौदी: अधिकतम 35.6°C, न्यूनतम 23.8°C
बता दें कि हवा में आर्द्रता की मात्रा प्रदेश के अधिकांश शहरों में 15 से 30 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को गर्मी और संभावित आंधी-तूफान के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed