फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today Temperature will increase further in the next 24 hours

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, अगले 24 घंटों में तापमान में होगा और इजाफा; जानें अपडेट

Tue, 11 Feb 2025 08:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 08:41 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से सर्दी कम हो गई है। अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं रात को न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Update Today Temperature will increase further in the next 24 hours
राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने के कारण सर्दी का असर घटने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार
प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकल रही है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, रात के समय न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

बाड़मेर सबसे गर्म, माउंट आबू सबसे ठंडा
सोमवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में न्यूनतम तापमान (पिछले 24 घंटे में)

  • संगरिया: 6.5°C

  • गंगानगर: 9.8°C

  • बाड़मेर: 13.4°C

  • जैसलमेर: 14.2°C

  • जोधपुर: 12.0°C

  • फतेहपुर: 8.0°C

  • सीकर: 9.5°C

  • जयपुर: 13.1°C

  • दौसा: 7.9°C

  • कोटा: 10.7°C

  • चित्तौड़गढ़: 10.2°C

  • बीकानेर: 12.3°C

  • चूरू: 10.3°C

  • माउंट आबू: 6.2°C (सबसे ठंडा)

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में सर्दी अब धीरे-धीरे विदा हो रही है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed