फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today Hailstorm alert issued in seven districts today

Rajasthan Weather: प्रदेश के सात जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, बारिश भी होने की संभावना; बढ़ेगी और ठिठुरन

Thu, 26 Dec 2024 08:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Dec 2024 08:41 AM IST
सार

Rajasthan Today Weather: राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में 27 दिसंबर तक ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Update Today Hailstorm alert issued in seven districts today
हाथ तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से ओलावृष्टि और बारिश होगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी में मुख्य रूप से सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में कोहरा भी बढ़ेगा। इससे आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन


इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चुरू, नागौर, पाली और अजमेर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा 20 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया व निम्नतम न्यूनतम तापमान पिलानी में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 दिसंबर से प्रदेश के निम्नतम न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed