{"_id":"672ecafbd7631729100c4d55","slug":"rajasthan-weather-forecast-today-winter-arrival-in-rajasthan-imd-weather-update-mausam-news-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: माउंट में सर्दी की दस्तक, 12 डिग्री पहुंचा पारा…एक सप्ताह में 3 डिग्री तक आ सकती है कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: माउंट में सर्दी की दस्तक, 12 डिग्री पहुंचा पारा…एक सप्ताह में 3 डिग्री तक आ सकती है कमी
Sat, 09 Nov 2024 08:07 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:07 AM IST
सार
Rajasthan Today Weather: राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.1 डिग्री रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
ठंड की दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन