फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today Rain Monsoon Rainfall Mausam News in Hindi

Weather: राजस्थान में फिर पलटेगा मानसून का मिजाज, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; 2 सितंबर के बाद भारी बारिश के आसार

Sat, 31 Aug 2024 08:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Aug 2024 08:22 AM IST
सार

Weather: राजस्थान में मानसून फिलहाल ठंडा पड़ा हुआ है, लेकिन 2 सितंबर से यह फिर से सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इसके बाद उदयपुर, कोटा तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 2 से 3 सितंबर को फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today Rain Monsoon Rainfall Mausam News in Hindi
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 53.33 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। हालांकि बीते 3-4 दिनों से प्रदेश में मानसून का दौर सुस्त पड़ा है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 सितंबर से प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन


इस दौरान उदयपुर, कोटा तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 2 से 3 सितंबर को फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात पर बना गहरा डीप डिप्रेशन पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में पहुंच गया है। धीरे-धीरे अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान में मानसून का दौर एक-दो दिन से थोड़ा कमजोर पड़ा है। वहीं, प्रदेश की राजधानी जयपुर में बीती रात तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद जयपुर के कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा बारिश गंगानगर में 80 एमएम दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed