फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today IMD Warning for Rain Cold Wave Fog Alert News in Hindi

Rajasthan Weather: जाते-जाते कंपकंपाएगा दिसंबर, आखिरी 5 दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और कोहरा; लुढ़केगा पारा

Wed, 25 Dec 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 11:12 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में बीते 48 घंटों के दौरान कई जिलों में मावठ की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उनके अनुसार दिसंबर आखिरी के 5 दिनों में प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि के साथ कोहरा बढ़ेगा और तापमान में तेज गिरावट आएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today IMD Warning for Rain Cold Wave Fog Alert News in Hindi
अलाव का सहारा लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह पिछले वाले से ज्यादा प्रभावशाली होगा। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 27 दिसंबर को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


इस दिन प्रदेश में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद 28 को कोटा व भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है व 29 दिसंबर से प्रदेश में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा छाया रहेगा तथा तापमान में गिरावट आएगी।  

विज्ञापन


प्रदेश में दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, चुरू, धौलपुर में कहीं-कहीं मावठ दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 13 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है और अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में आज कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कोटा, बारां, नागौर और बीकानेर सहित प्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। 


राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन यहां न्यूनतम तामपान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed