फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Cold Wave Alert in Rajasthan Hindi News

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में घना कोहरा, जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी हुई कम, शीतलहर की चेतावनी

Tue, 31 Dec 2024 09:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 31 Dec 2024 09:35 AM IST
सार

Rajasthan Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भारी बर्फबारी का असर राजस्थान पर भी नजर आ रहा है। राजस्थान में कई इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ता नजर आ रहा है। जयपुर समेत कई शहरों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Cold Wave Alert in Rajasthan Hindi News
Rajasthan Weather Forecast Today - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में अगले तीन दिन जबदस्त शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत यानी एक जनवरी से प्रदेश में कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढ़ने की भी चेतावनी जारी की है। मंगलवार को अल सुबह राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर तक रह गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार आया और कोहरे का असर भी कम हुआ है। 

विज्ञापन


गलनभरी सर्दी रही
इससे पहले सोमवार 30 दिसंबर को जयपुर, अलवर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि, जयपुर में दिन में धूप खिली जिससे सर्दी का प्रभाव कम नजर आया। लेकिन, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, सीकर, चूरू में बादल छाए रहे, जिससे गलनभरी सर्दी रही। दोपहर बाद से तेज सर्द हवा चलने लगी। 
विज्ञापन


यहां रही सबसे ज्यादा सर्दी 
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो सबसे ठंडा दिन कल (सोमवार) श्रीगंगानगर जिले में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। गंगानगर के अलावा कल अलवर में अधिकतम तापमान 15, बीकोनर में 18.9, चूरू में 18.4, जयपुर में 19.8, कोटा में 19.9, माउंट आबू में 18, पिलानी (झुंझुनूं) में 17.6 और सीकर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत से नीचे आया दिन का तापमान
राजस्थान में कोल्ड-वेव चलने और कोहरे के कारण कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 7 डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन ऐसी ही सर्दी रहने की आशंका जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed