Rajasthan Weather Update: प्रदेश में घना कोहरा, जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी हुई कम, शीतलहर की चेतावनी
Rajasthan Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भारी बर्फबारी का असर राजस्थान पर भी नजर आ रहा है। राजस्थान में कई इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ता नजर आ रहा है। जयपुर समेत कई शहरों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अगले तीन दिन जबदस्त शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत यानी एक जनवरी से प्रदेश में कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढ़ने की भी चेतावनी जारी की है। मंगलवार को अल सुबह राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर तक रह गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार आया और कोहरे का असर भी कम हुआ है।
गलनभरी सर्दी रही
इससे पहले सोमवार 30 दिसंबर को जयपुर, अलवर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि, जयपुर में दिन में धूप खिली जिससे सर्दी का प्रभाव कम नजर आया। लेकिन, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, सीकर, चूरू में बादल छाए रहे, जिससे गलनभरी सर्दी रही। दोपहर बाद से तेज सर्द हवा चलने लगी।
यहां रही सबसे ज्यादा सर्दी
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो सबसे ठंडा दिन कल (सोमवार) श्रीगंगानगर जिले में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। गंगानगर के अलावा कल अलवर में अधिकतम तापमान 15, बीकोनर में 18.9, चूरू में 18.4, जयपुर में 19.8, कोटा में 19.9, माउंट आबू में 18, पिलानी (झुंझुनूं) में 17.6 और सीकर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
औसत से नीचे आया दिन का तापमान
राजस्थान में कोल्ड-वेव चलने और कोहरे के कारण कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 7 डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन ऐसी ही सर्दी रहने की आशंका जताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.