Rajasthan Weather Today: आसमान से आज प्रदेश में बरस सकती है आफत, बांसवाड़ा-उदयपुर समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट
Rajasthan weather today: राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में आज अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर और उदयपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तीन अन्य जिलों में अति भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्कि से मध्यम वर्षा हुई है। मौसम में नमी का स्तर 70 से 100 प्रतिशत तक है जिससे आज भी ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हो सकती है। तीव्र डिप्रेशन का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान में बना हुआ है और अब यह पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ रहा है।
इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 2 दिन प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।
राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में आज अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर और उदयपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजसमंद, प्रतापगढ़ और चित्तोड़गढ़, पाली और बाड़मेर में भी अति भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.