फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather first fortnight of monsoon has passed 382 out of 691 dams are still empty

Rajasthan Weather: बीत गया मानसून का पहला पखवाड़ा, 691 बांधों में से 382 बांध अभी भी खाली

Fri, 19 Jul 2024 08:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। आसाढ़ का महीना खत्म होने को है और राजस्थान के अधिकांश बांध अभी भी पानी बिना तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather first fortnight of monsoon has passed 382 out of 691 dams are still empty
राजस्थान के बांध में पानी की कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीते एक सप्ताह से मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। हालत यह है कि आसाढ़ का महीना खत्म होने को है और राजस्थान के 382 बांध अब भी खाली हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। आसाढ़ का महीना खत्म होने को है और राजस्थान के अधिकांश बांध अभी रीते यानी खाली पड़े हैं। प्रदेश के 691 बांधों में से 382 बांध अभी खाली हैं और 292 बांध आंशिक रूप से बंधे हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में सामान्य से अधिक 106 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के अनुमानों के अनुसार, 19 से 21 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें आज यानी शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो झालावाड़ को छोड़ शेष राजस्थान में हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश ही हुई है। सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ जिले के पिरावा में 75.0 मिमी दर्ज की गई। हालांकि, बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.5 डिग्री तो सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान फलौदी में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed