{"_id":"678f6ff4996aca8c9203d6e0","slug":"rajasthan-weather-experts-told-the-reason-for-frequent-change-in-weather-in-rajasthan-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आज हाड़कंपा देने वाली ठंड तो कल 30 डिग्री तापमान, क्यों बिगड़ रहा मौसम विशेषज्ञों ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आज हाड़कंपा देने वाली ठंड तो कल 30 डिग्री तापमान, क्यों बिगड़ रहा मौसम विशेषज्ञों ने बताई वजह
Tue, 21 Jan 2025 03:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:39 PM IST
सार
राजस्थान में इस बार सर्दी के मौसम में तापमान के पैटर्न में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी हाड़कंपा देने वाली सर्दी तो कभी चुभती गर्मी। सोमवार को दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है, जानिए मौसम विज्ञानी इस बारे में क्या कहते हैं...
विज्ञापन
राजस्थान में ठंड के मौसम में 25 से 30 डिग्री पहुंचा तापमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी, लेकिन इसके साथ ही सर्दी के मौसम में तेज गर्मी भी रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है। यह स्थिति फिर बदलने वाली है। कल राजस्थान के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी है। इसके 2 से 3 दिन बाद तापमान में भी तेजी से कमी आ सकती है। ऐसा क्यों हो रहा है इसके लिए जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा से अमर उजाला ने खास बातचीत की।
विज्ञापन
फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब पश्चिमी विक्षोभ की प्रदेश में एंट्री होती है तो तापमान बढ़ता है, लेकिन जब यह क्रॉस कर जाता है तो तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजस्थान में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके गुजरने के बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम का सेहत पर असर
सवाई मानसिंह अस्पताल के पूर्व प्रचार्य एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. रमन शर्मा के अनुसार मौसम में बार-बार आ रहे इस बदलाव का सेहत पर भी असर आ रहा है। तापमान में आ रहे इस बदलाव की वजह से कॉमन वायरल इंफेक्शन, निमोनियां जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं। इसके अलावा हाईपोथर्मियां के मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बीमार हो रहे कुपोषित और नवजात बच्चे
पेडियाट्रिक हॉस्पिटल के एचओडी, अशोक गुप्ता ने बताया कि तापमान में बार-बार आ रहे इस बदलाव का असर कुपोषित और नवजात बच्चों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे हाइपोथर्मियां के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा खांसी-जुकाम, वायरल डायरिया भी फैल रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी और आर्द्रता कम होगी और इन बीमारियों में कमी आएगी।