{"_id":"66e3bc50180fb199ae05abc9","slug":"rajasthan-weather-excessive-rainfall-in-28-districts-including-barmer-jaisalmer-flood-situation-in-desert-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update : बाड़मेर, जैसलमेर समेत 28 जिलों में अत्यधिक वर्षा, रेगिस्तान में बने बाढ़ के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update : बाड़मेर, जैसलमेर समेत 28 जिलों में अत्यधिक वर्षा, रेगिस्तान में बने बाढ़ के हालात
Fri, 13 Sep 2024 09:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:45 AM IST
सार
इस बार के मानसून ने रेगिस्तान में भी बाढ़ ला दी है। सीजन में कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा, जहां कम वर्षा हुई है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 28 जिलों सामान्य से अत्यधिक , 15 में सामान्य से अधिक व 7 जिलों में सामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई है। खास बात यह है कि सामान्य से अत्यधिक वर्षा वाले जिलों में रेगिस्तानी जिले बाड़मेर और जैसलमेर भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस साल मानसून ने राजस्थान में दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई बांध जो पिछले तीन दशकों में नहीं भरे थे, अब छलक रहे हैं। गुरुवार तक प्रदेश में 376 बांध पूरी तरह भर चुके हैं और मानसून अब भी सक्रिय है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की सक्रियता घटेगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वेलमार्क लो प्रेशर आज डिप्रेशन बन गया है। यह उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिमी यूपी की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इन जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा
राजस्थान के जिन जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है, उनमें बाड़मेर और जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी जिले भी शामिल हैं।
इनके अलावा अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, दौसा, डीग, धौलपुर, कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, करौली, केकड़ी, तिजारा, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली, बहरोड़, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, ग्रामीण, फलौदी , बूंदी और चूरू में भी सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है।
विज्ञापन
बाड़मेर के बालोतरा में सामान्य वर्षा का स्तर 285.11 एमएम माना जाता है और अब तक यहां 508.71 एमएम वर्षा हो चुकी है।बाड़मेर में सामान्य वर्षा का स्तर 260.32 एमएम माना जाता है और अब तक यहां 423.12 एमएम वर्षा हो चुकी है और जैसलमेर में सामान्य वर्षा का स्तर 168.10 एमएम माना जाता है और अब तक यहां 402.84 एमएम वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन