फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: Due to the new cyclone in the state, the rainy season will start again after July 15

Rajasthan weather: मंद हुई बारिश की रफ्तार, हिमालय की तरफ शिफ्ट हुआ मानसून, 15 के बाद दिखेगा नए चक्रवात का असर

Thu, 11 Jul 2024 09:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

प्रदेश में 11 से 13 जुलाई तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से उठ रहे चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में फिर से वर्षा का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
Rajasthan weather: Due to the new cyclone in the state, the rainy season will start again after July 15
चक्रवात प्रदेश में फिर से लाएगा बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून एंट्री के बाद के पहले दौर में प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिली। अब मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश के रफ्तार कुछ मंद हो जाएगी। 

विज्ञापन


मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभवना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन होंगे। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ से उठ रहे चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में फिर से वर्षा का दौर शुरू होगा। वहीं, 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो बांधों में करीब 6 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। प्रदेश के दक्षिण इलाकों बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद में बीते 24 घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। इनमें बांसवाड़ा में 80 एमएम,डूंगरपुर में 79 एमएम तथा राजसमंद में 72 एमएम बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी ज्यादातर जगहों पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। वहीं सीकर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed