फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather:Cold wave in State; Rain warning in Jaipur-Bharatpur division, mercury near zero in Fatehpur

Rajasthan Weather : राजस्थान में शीतलहर; जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश की चेतावनी, फतेहपुर में पारा जीरो के पास

Mon, 27 Jan 2025 07:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 07:42 AM IST
सार

प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र ने भरतपुर और जयपुर संभाग में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather:Cold wave in State; Rain warning in Jaipur-Bharatpur division, mercury near zero in Fatehpur
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में ठंड और बारिश का दौर फिलहाल बना रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी को हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव उत्तरी भारत सहित राजस्थान पर भी देखने को मिलेगा फिलहाल राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.1 डिग्री रहा। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.2 डिग्री व सीकर में 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। चुरू में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा, वहीं भीलवाड़ा में न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री रहा। अलवर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, जैसलमेर में 7.5 डिग्री, गंगानगर में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग को छोड़कर शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed