फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Chill increased in hill station Abu no change for next 10 days waiting snowfall on mountains

Rajasthan Weather: हिल स्टेशन आबू में ठिठुरन बढ़ी, अगले 10 दिन कोई बदलाव नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार

Mon, 11 Nov 2024 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 09:14 AM IST
सार

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंटआबू पर सर्दी की एंट्री हो गई है। बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, बीत एक सप्ताह में राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। मौसम एक्सपर्ट्स का इस पर क्या कहना है जानिए...

विज्ञापन
Rajasthan Weather Chill increased in hill station Abu no change for next 10 days waiting snowfall on mountains
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सुबह और शाम की ठंड तो हो चुकी है। लेकिन ओवरऑल दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। बीते एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का ही फर्क आया है। हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कौहरा पड़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि नवंबर में राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास व अधिकतम 25 से 30 डिग्री के बीच बना रहता है। लेकिन राजस्थान में बीते 24 घंटे में जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिरोही में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंटआबू पर न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अगले 10 दिन कोई बदलाव नहीं
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि फिलहाल ठंड इसलिए नहीं बढ़ रही, क्योंकि इसके लिए प्रदेश में कोई नया वेदर सिस्टम नहीं बन रहा है। वहीं, पहाड़ों पर भी अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। प्रदेश का औसत तापमान फिलहाल दो से पांच डिग्री ऊपर बना हुआ है। अगले एक सप्ताह से 10 दिन तक और बनी रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए राज्य में 24 घंटे का हाल

  • पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

  • अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पूर्वी राजस्थान के अजमेर में अधिकतम तामपान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।भीलवाड़ा में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज किया गया।

  • इसी तरह पिलानी में अधिकतम 32.9 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा।

  • सीकर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 15.2 दर्ज किया गया।

  • वहीं, राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां दिन गर्म रहा। लेकिन रात के समय गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है।

  • बीते 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed