{"_id":"66b9d3e01b6fa485f104f5b5","slug":"rajasthan-weather-168-mm-rain-in-8-hours-imd-issued-red-alert-for-tomorrow-in-jaipur-also-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather : आठ घंटों में 168 एमएम बारिश, मौसम विभाग ने जयपुर में कल के लिए भी जारी किया रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather : आठ घंटों में 168 एमएम बारिश, मौसम विभाग ने जयपुर में कल के लिए भी जारी किया रेड अलर्ट
Mon, 12 Aug 2024 02:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:51 PM IST
सार
राजस्थान के कई जिलों में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में अब तक 168 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने जयपुर में मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में आज सुबह 3 बजे से ही बारिश हो रही है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक यहां 168 एमएम बारिश हो चुकी है तथा इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने जयपुर में सोमवार के बाद अब मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जयपुर शहर के साथ ग्रामीण इलाके चौमूं, चाकसू, दूदू, कोटपूतली, पावटा, जमवारामगढ़, बस्सी, तूंगा, कालवाड़ा समेत कई जगह पर तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 135 एमएम दर्ज हुई। तेज बारिश के चलते यहां अंडर पास में पानी भर गया, जिससे वहां आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके अलावा सड़कों पर इतना पानी जमा हो गया कि दुपहिया वाहन डूब गए।
विज्ञापन
अब तक करीब 17 मौतें
प्रदेश में बारिश के चलते अब तक करीब 17 मौतें हो चुकी हैं। भरतपुर में कल 7 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद जयपुर के कनौता बांध में भी 5 युवक डूब गए। उनके शव भी देर रात तक निकाल लिए गए। हनुमानगढ़ में भी नहर में एक कार के गिरने से तीन की मौत हो गई। करौली में मकान ढहने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन