{"_id":"673fec35dad1720beb066a5a","slug":"rajasthan-weathe-update-cold-increased-in-the-state-minimum-temperature-5-degrees-in-abu-aqi-303-in-jaipur-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weathe Update : राज्य में सर्दी बढ़ी, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जयपुर में एक्यूआई 303","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weathe Update : राज्य में सर्दी बढ़ी, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जयपुर में एक्यूआई 303
Fri, 22 Nov 2024 07:58 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:58 AM IST
सार
राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में दर्ज किया गया, यहां पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका है। दिसंबर में यहां पारा शून्य से नीचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 12, चूरू में 8.6, उदयपुर में 9.2, अजमेर में 10.2 और भीलवाड़ा में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश के बाकी इलाकों में सीकर और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। सीकर में न्यूनतम तापमान 7 और फतेहपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा। गंगानगर में अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही में अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 8.1 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम 12 डिग्री रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। पिछले 48 घंटों में यहां न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री से गिरकर 12.7 डिग्री हो गया है।
जयपुर में एक्यूआई 303
पाकिस्तान से आ रही जहरीली हवाओं का असर राजस्थान में भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि सर्दियों में उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलती हैं। इनकी रफ्तार बहुत कम रहती है। पाकिस्तान के मुल्तान में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा पहुंच गया है। अब वहां से आने वाली हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में भी प्रदूषण बढ़ रहा है।
जयपुर, भिवाड़ी के अलावा कोटा में गुरुवार को AQI लेवल 300 के पार दर्ज हुआ। जयपुर में AQI लेवल 303, भिवाड़ी में 320 और कोटा में 309 पर दर्ज हुआ। नागौर (212), सीकर (215), हनुमानगढ़ (202), चूरू (262), बीकानेर (212) और झुंझुनू (214) में AQI लेवल 200 से 300 के बीच दर्ज हुआ। वहीं अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जोधपुर और श्रीगंगानर में AQI लेवल 200 से नीचे रहा।