फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Water Supply Minister Kanhaiyalal Choudhary says Corruption has spread in my department

Rajasthan: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल बोले- मेरे विभाग में फैला भ्रष्टाचार, अंदर तक गया तो एक भी अफसर नहीं बचेगा

Fri, 02 Aug 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 08:55 PM IST
सार

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा में माना है कि उनके विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। पानी पर बहस का जवाब देते हुए कहा, मैं 40 अफसरों को सस्पेंड कर चुका। अगर मैं अंदर तक गया तो मेरे विभाग में एक भी नहीं बचेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Water Supply Minister Kanhaiyalal Choudhary says Corruption has spread in my department
जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि मेरे विभाग में इस लेवल का भ्रष्टाचार है कि यदि नीचे तक गया तो एक भी अफसर नहीं बचेगा। लेकिन मुझे विभाग चलाना है। 40 कार्मिकों को तो अब तक निलंबित कर चुका हूं। हालांकि, उन्होंने इस भ्रष्टाचार का ठीकरा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को फोड़ा।

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में दो दिन तक चली पानी पर चर्चा का जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि भूभाग की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी राजस्थान में देश में उपलब्ध जल का महज 1.6 प्रतिशत ही पानी है। जल जीवन मिशन राज्य के लिए सबसे उपयोगी साबित होता, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इसमें केन्द्र से आए पैसे में से महज 20 प्रतिशत ही राशि खर्च की। पानी का इंतजाम किए बिना ही टंकियां, पाइप लाइन निर्माण कर दिया।
विज्ञापन


पिछली राज्य सरकार के दौरान तत्कालीन केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को भी नदी जोड़ो परियोजना में शामिल करने की सहमति दी। लेकिन राज्य सरकार राजी नहीं हुई। अब हमारी सरकार बनते ही त्रिपक्षीय एमओयू हुआ। अब संशोधित पार्वती-काली सिंध-चम्बल (पीकेसी) लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार हो रही है। इससे राज्य को 3400 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी मिलेगा। चौधरी ने कहा कि उनके विभाग में 25 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मांगा गया है। विभिन्न तकनीकी पदों के साथ ही अभियंताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed