फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Water inflow in Bisalpur dam continues

Rajasthan: बीसलपुर बांध 315 पार…आज बज सकता है गेट खुलने की चेतावनी वाला सायरन; आवक लगातार जारी

Thu, 05 Sep 2024 07:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Sep 2024 07:43 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में मानसून की सबसे अच्छी खबर आ रही है। बीसलपुर बांध में जल स्तर 315 मीटर को पार कर चुका है। पानी की आवक लगातार जारी है। इसे देखते हुए आज शाम तक बीसलपुर के गेट खोले जा सकते हैं। सुबह 7 बजे तक बांध का जल स्तर 315.8 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Water inflow in Bisalpur dam continues
बीसलपुर बांध 315 पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राजधानी जयपुर, टोंक और अजमेर की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध आज कई सालों बाद ओवरफ्लो हो सकता है। आज गुरुवार को बांध का जल स्तर 315.8 मीटर पहुंच चुका है। बांध की कुल क्षमता 315.50 मीटर है। बीसलपुर बांध बनने के बाद पहली बार साल 2004 में इसमें पानी रोका गया और पहली बार ही पूरा भर गया था।

विज्ञापन


उसके बाद साल 2006, 2014, 2016 व 2019 में यह बांध पूरा भर गया था। उदयपुर, चित्तोड़ में भारी वर्षा के चलते बांध में पानी की जोरदार आवक हो रही है। इस साल 15 जून तक इसमें पानी 309.39 आरएल मीटर था। लेकिन अगस्त में आई जोरदार बारिश के बाद बांध में लगातार पानी की आवक हुई जिसके चलते यह 3015 के स्तर को पार कर गया।
विज्ञापन


इस बांध का मुख्य उद्देश्य टोंक जिले में जलापूर्ति के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी आरक्षित है। इसके अलावा जयपुर व अजमेर में भी जलापूर्ति के लिए पानी जाता हैं। टोंक जिले में सिंचाई के लिए 8 टीएमसी पानी, पेयजल के लिए 16.2 टीएमसी पानी आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 8.15 टीएमसी वाष्पीकरण व अन्य खर्च माना गया है। पेयजल में 1000 एमएलडी खपत टोंक, अजमेर, जयपुर जिलों में पेयजल के लिए रोजाना करीब 950 से 1000 एमएलडी पानी बीसलपुर बांध से जा रहा है। इससे तीनों जिलों के करीब 2000 शहर व गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed