फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Vidhan Sabha Shanti Dhariwal tongue slipped Abused Speaker in House

Rajasthan Vidhan Sabha: धारीवाल की जुबान फिसली...सदन में सभापति को दी गाली, कहा- कोटा में रहना है कि नहीं

Fri, 26 Jul 2024 04:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में यूडीएच की मांग पर बोलते हुए सभापति को ही गाली दे दी। सभापति संदीप शर्मा ने उन्हें टोका तो धारीवाल बोले, तुम तो कोटा के हो, कोटा में रहना है की नहीं रहना है।

विज्ञापन
Rajasthan Vidhan Sabha Shanti Dhariwal tongue slipped Abused Speaker in House
शांति धारीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में यूडीएच की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बोलते हुए शांति धारीवाल ने बार-बार गालियों का इस्तेमाल किया। यहां तक की सभापति संदीप शर्मा की टोका-टोकी पर उन्हें भी गाली दे दी।

विज्ञापन


बता दें कि जब सभापति संदीप शर्मा ने धारीवाल को बात खत्म करने को कहा तो वहां भी अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया। धारीवाल ने सभापति के टोकने पर कहा, तुम तो कोटा के हो, कोटा में रहना है की नहीं रहना है। संदीप शर्मा कोटा दक्षिण से विधायक हैं और धारीवाल कोटा उत्तर से विधायक हैं।
विज्ञापन


तीन बार दी गाली
पहली बार धारीवाल ने कांग्रेस राज के दौरान गड़बड़ियों पर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए अपशब्द कहे। दूसरी बार उन्होंने फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद तीसरी बार जब सभापति संजय शर्मा ने धारीवाल को बात खत्म करने को कहा तो वहां भी अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया। धारीवाल ने सभापति के टोकने पर कहा, तुम तो कोटा के हो, कोटा में रहना है की नहीं रहना है। संजय शर्मा कोटा दक्षिण से विधायक हैं और धारीवाल कोटा उत्तर से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने धारीवाल के अपशब्द पर आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा, कृपलानी जी, आप तो मेरे मित्र हो। एक बार गलती से मंत्री बन गए थे, आप जानकारी हासिल नहीं कर पाए थे। अब मैं जो बोल रहा हूं, अपना ज्ञान बढ़ाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed