{"_id":"66b32b6d2f139956c107167d","slug":"rajasthan-use-of-zoom-meeting-app-stopped-in-government-functions-home-ministry-gave-orders-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : राजकीय कार्यों में जूम मीटिंग एप का उपयोग बंद, साइबर सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : राजकीय कार्यों में जूम मीटिंग एप का उपयोग बंद, साइबर सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने दिए आदेश
Wed, 07 Aug 2024 01:38 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:38 PM IST
सार
जयपुर में प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी किया है कि राजकीय कार्यों में अब जूम मीटिंग एप का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह निर्णय गृह मंत्रालय के साइबर सुरक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें एप को असुरक्षित बताया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार द्वारा राजकीय कार्यों में अब तक जूम मीटिंग एप का उपयोग किया जाता था लेकिन साइबर सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार जूम एप के माध्यम से संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा खतरे में आ सकती है।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया है कि वे वैकल्पिक और सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग करें। नए आदेश के अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को अन्य सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्मों का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
इस निर्णय का उद्देश्य राज्य की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना और सरकारी कार्यों में डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब सरकारी कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग करेंगे, जिससे सरकारी कार्यों की गोपनीयता और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन