फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Transfer List Seven IPS 17 RAS and six RPS transferred in Rajasthan

Rajasthan Transfer List: राजस्थान में सात IPS, 17 RAS और छह RPS के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Fri, 16 Aug 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

राजस्थान में लंबे समय बाद प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजस्थान सरकार ने सात आईपीएस, 17 आरएएस और छह आरपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग की ओर से तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Transfer List Seven IPS 17 RAS and six RPS transferred in Rajasthan
कार्मिक विभाग, राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा सत्र खत्म होने के साथ ही जैसी उम्मीद थी कि भजनलाल सरकार ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करेगी, ठीक वैसा ही हुआ। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक विभाग में बदलाव शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर सात आईपीएस, 17 आरएएस और छह आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए। वहीं, एक IAS को दिल्ली डेपुटेशन पर भेजा गया, जबकि एक IAS और एक IPS को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पत्र कार्य ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


आईएएस डॉ. पृथ्वी को राज्यपाल सचिव लगाया गया है। जबकि राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल को दिल्ली केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के आदेश जारी किए हैं। आईएएस जोगाराम को शासन सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग जयपुर के पद के साथ-साथ शासन सचिव श्रम कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ईएसआई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, आईपीएस लता मनोज कुमार को महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, ओम प्रकाश को उपमहानिदेशक पुलिस अजमेर, प्रदीप मोहन शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस पाली, शरद चौधरी को पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं, अरशद अली को पुलिस उपायुक्त क्राइम जयपुर, राजेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक सलूंबर, राजश्री राज वर्मा को पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर शहर लगाया गया है। वहीं, आईपीएस राजश्री राज वर्मा को जोधपुर शहर पुलिस उपायुक्त अपने पद के कार्य के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, RAS रामरतन सौकरिया को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट मालपुरा टोंक, अम्बा लाल मीणा को उपसचिव राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर, अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट झुंझुनूं, त्रिलोचन मीणा को उपनिदेशक महिला में बाल विकास विभाग करौली, शिवपाल जाट को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम संबंधित ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा झुंझुनूं, दिनेश चंद धाकड़ को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डूंगरपुर, कुलराज मीणा को उपनिबन्धक राजस्व मंडल अजमेर, मनोज कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी देवली टोंक और दुर्गा प्रसाद मीणा को उपखंड अधिकारी नांगल दौसा लगाया गया है।


इसी तरह हवाई सिंह यादव को उपखंड अधिकारी झुंझुनूं, मूलचंद लूनिया को उपखंड अधिकारी दौसा, सुमन सोनल को सहायक कलेक्टर झुंझुनूं, राकेश कुमार न्योल को उपखंड अधिकारी दरियाबाद प्रतापगढ़, शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को उपखंड अधिकारी उनियारा टोंक, मनीष कुमार जाटव को उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास खैरथल-तिजारा, प्रवीण कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी चिकली डूंगरपुर और कपिल कुमार कोठारी को उपखंड अधिकारी सिमल वाड़ा डूंगरपुर लगाया गया है।

एएसपी रैंक के छह RPS अधिकारियों का तबादला
RPS निरंजन चावला को कमांडेंट, एमबीसी, खैरवाड़ा, अशोक मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर, सरिता सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, ज्ञानप्रकाश नवल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, टोंक, लोकेश सोनवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा और दिनेश अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट, दौसा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed