{"_id":"65cf564acbafc504b100a2f2","slug":"rajasthan-threat-to-bomb-jaipur-airport-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जवानों ने दो घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जवानों ने दो घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन
Fri, 16 Feb 2024 06:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:04 PM IST
सार
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति हो गई। जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई, फिर पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। करीब दो घंटे की छानबीन के बाद एयरपोर्ट परिसर से कुछ आपत्तिजनक नहीं मिलने के बाद सुरक्षा एजेसिंयों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ ही BDS टीम (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने सर्च अभियान चलाया। धमकी के बारे में एयरपोर्ट एसएचओ ममता मीना ने बताया, सुबह करीब 11:29 बजे पुलिस को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिलने की सूचना दी गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा है। मेल में जयपुर एयरपोर्ट के लैंड स्केप एरिया को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
धमकी के बाद बीडीएस, सीआईएसएफ और डॉग स्क्वॉयड टीम की ओर से एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन में एयरपोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। मालूम हो कि इससे पहले भी 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।
विज्ञापन