फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : The person who threatened Rathod turned out to be a supporter of Naresh Meena, police arrested him

Rajasthan News : नरेश मीणा का समर्थक निकला राठौड़ को धमकी देने वाला, पुलिस ने अनूपगढ़ में किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अनूपगढ़, गंगानगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी धमकी देने का आदी है और पूर्व में कलेक्टर समेत पुलिस सुपरिटेंडेंट को भी धमका चुका है।

विज्ञापन
Rajasthan : The person who threatened Rathod turned out to be a supporter of Naresh Meena, police arrested him
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को कॉल करके जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने अनूपगढ़, गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया है। राठौड़ ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी आदतन नशा करने का आदी है और नरेश मीणा का समर्थक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरेश मीणा पर बयान देने से नाराज होकर उसने प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे डाली। राठौड़ ने यह भी बताया कि उनकी गंगानगर एसपी से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि आरोपी आदतन धमकी देने का आदी है और जिला कलेक्टर को तीन बार धमकी दे चुका है। इसके साथ ही पुलिस सुपरिंटेंडेंट को भी धमकी दे चुका है एवं कई बड़े नेता और मंत्रियों को भी धमकियां देता रहता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के किसी मंत्री का पीए भी रह चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दिल्ली स्थित उनके आवास पर फोन के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें आरोपी ने राठौड़ को गाली-गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी थी। फोन कॉल ******8185 नंबर से आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed