{"_id":"66a37ee69f86083167012b3b","slug":"rajasthan-talk-of-changing-cm-is-wrong-up-bjp-chief-bhupendra-chaudhary-statement-amid-tussle-in-bjp-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'सीएम बदलने की चर्चा गलत...', बीजेपी में खींचतान के बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'सीएम बदलने की चर्चा गलत...', बीजेपी में खींचतान के बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी का बयान
Fri, 26 Jul 2024 04:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:42 PM IST
सार
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है। हम अनुशासन से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से भारत को विजय दिलाई। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदना प्रकट की। उत्तर प्रदेश में भाजपा के परिणामों को लेकर चौधरी ने कहा, अपेक्षित परिणाम नहीं आए, लेकिन जनता का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है और सभी मिलकर संकल्प पूरा करेंगे। उपचुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि संगठन मजबूत स्थिति में है और बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा। राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की घोषणा पर चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए चौधरी ने तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दुकानों पर नाम लिखने के अधिकार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए हम आगे बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल निगेटिव एजेंडा सेट कर रखा है और लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सबका विश्वास होने की बात कही और कहा कि बीजेपी आस्था और परंपरा को लेकर आगे बढ़ रही है। भूपेंद्र चौधरी ने अंत में कहा कि लोकतंत्र में जय और पराजय होती है और हम जनता को अपनी बात समझाने में कमी रह गई होगी।