फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Surya Namaskar will be organized to create world record on Surya Saptami preparation issued

Rajasthan: सूर्य सप्तमी पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए होगा सूर्य नमस्कार का आयोजन, तैयारी के निर्देश जारी

Tue, 28 Jan 2025 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

गत वर्ष 78,974 विद्यालयों में 1.33 करोड़ विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया था। इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Surya Namaskar will be organized to create world record on Surya Saptami preparation issued
बैठक का आयोजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष भी सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 3 फरवरी, 2025 को सुबह 10:15 बजे प्रदेश के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में एक साथ होगा। इस दौरान पिछली बार बने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शिक्षा अधिकारियों को इसकी तैयारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गत वर्ष 78,974 विद्यालयों में 1.33 करोड़ विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया था। इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे नियमित करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। उन्होंने आमजन को भी इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ होगा आयोजन
यह कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे से शुरू होगा और 20 मिनट तक चलेगा। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों और एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर दोपहर दो बजे तक अपलोड किया जाएगा।


संपूर्ण तैयारी के निर्देश
सभी विद्यालयों को आयोजन से पूर्व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कारणों से प्रभावित बच्चे इस आयोजन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को कुछ सरल योग क्रियाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

क्रीड़ा भारती संस्था का सहयोग
इस आयोजन में क्रीड़ा भारती संस्था का सहयोग रहेगा। संस्था के योग विशेषज्ञ विद्यालयों में जाकर सूर्य नमस्कार की महत्वता बताएंगे और योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा अन्य एनजीओ और योग विशेषज्ञ भी आयोजन में सहयोग करेंगे। शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर स्वयं इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि विश्व स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने का भी प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed