{"_id":"66ffb8efa07dfdebd50ba940","slug":"rajasthan-supriya-shrinet-s-tweet-increased-stir-what-is-the-connection-between-bjp-rajasthan-and-russia-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट से बढ़ी राजनीतिक हलचल, क्या है भाजपा, राजस्थान और रूस का कनेक्शन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट से बढ़ी राजनीतिक हलचल, क्या है भाजपा, राजस्थान और रूस का कनेक्शन?
Fri, 04 Oct 2024 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:14 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का ट्वीट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने भाजपा के किसी प्रमुख नेता को लेकर दिल्ली के होटल और रूस का जिक्र किया है। जानिये क्या है माजरा
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट ने जो हलचल पैदा की है, वह भाजपा के किसी प्रमुख नेता को लेकर चर्चाओं और कयासों का केंद्र बन गई है। ट्वीट में दिल्ली के होटल और रूस का जिक्र कर उन्होंने एक गहरी राजनीतिक उत्सुकता जगाई है, जिसे विभिन्न वर्गों में बड़े ध्यान से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आगामी 7 सीटों के उपचुनावों और हरियाणा में वोटिंग की तैयारी के बीच इस ट्वीट को कांग्रेस की रणनीति के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्वीट जातीय समीकरणों पर असर डाल सकता है, खासकर यदि इसे किसी विशेष जाति के नेता को टारगेट करने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
यदि इस ट्वीट से कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक भाजपा की ओर खिसकता है तो इससे आगामी हरियाणा चुनाव और राजस्थान के उपचुनावों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी बयान या ट्वीट के पीछे जातिगत समीकरणों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि पार्टी के वोट बैंक को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन