{"_id":"64ce666c60b0eba2af0ef50f","slug":"rajasthan-state-s-55-railway-stations-will-be-equipped-with-world-class-facilities-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से होंगे सुसज्जित, PM कल वर्चुअली करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से होंगे सुसज्जित, PM कल वर्चुअली करेंगे शिलान्यास
Sat, 05 Aug 2023 08:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:41 PM IST
सार
आजादी के अमृतकाल में राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों का पुररूद्धार कर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चंदेरिया रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ से वर्चुअल जुड़ेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सपनों का भारत बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस दिशा में उनके द्वारा अनेक बडे़ कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के अनेक रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरिय सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत राजस्व्थान के कुल 82 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। सीपी जोशी चंदेरिया स्टेशन चित्तौड़गढ़ से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना में राजस्थान के 82 स्टेशनों का चयन किए जाने पर सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इन स्टेशनों का शिलान्यास
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत राजस्थान में जयपुर मंडल के अलवर, बांदीकुई, जयपुर, गांधीनगर, फुलेरा जंक्शन, नरेना, आसलपुर जोबनेर (अस्थाई), सीकर और रींगस। आगरा मंडल के खेरली। कोटा मंडल के बारां, छबडा गुगोर, भरतपुर, बयाना, भवानी मंडी, हिंडोन सिटी, श्री महावीरजी, कोटा, धकानिया तलाव, रामगंजमंडी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन और गंगापुर सिटी। अजमेर मंडल के डूंगरपुर, सोजत रोड़, मारवाड जंक्शन, फालना, भीलवाड़ा, बीजानगर, पिडवाड़ा, मावली जंक्शन, राणाप्रतापनगर और कपासन। बीकानेर मंडल के लालगढ़ जंक्शन, चूरू, सादुलपुर, रतनगढ़ जंक्शन, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़। जोधपुर मंडल के बालोतरा, बाडमेर (अस्थाई), नोखा, देशनोक, जैसलमेर, रामदेवरा, जोधपुर, फलौदी जंक्शन (अस्थाई), गोटन, डीडवाना, डेगाना, नागौर (अस्थाई), रेन (अस्थाई), मेडतारोड जंक्शन (अस्थाई), सुजानगढ़ और रतलाम मंडल के चंदेरिया आदि 55 रेलवे स्टेशनों के पुनरूद्धार कार्यों का शिलान्यास करेंगे।