फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Staff Selection Board released revised recruitment calendar

Rajasthan: कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित भर्ती कैलेंडर, जानें किस दिन होगी कौन सी परीक्षा

Tue, 15 Oct 2024 08:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Oct 2024 08:05 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में जून 2026 तक भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Rajasthan Staff Selection Board released revised recruitment calendar
कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अगले 2 साल भर्ती परीक्षाएं कब-कब होगी और उनके परिणाम कब जारी होंगे, इसकी जानकारी के लिए भर्ती परीक्षा कलेंडर जारी कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अक्तूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है।

विज्ञापन


यह बोर्ड की वेबसाइट पर देर शाम जारी किया गया था। बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्तूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 5 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) होगी, जिसकी संभावित तारीख 22 अक्तूबर 2024 रखी गई है। इसका रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है। 

विज्ञापन

ये बड़ी परीक्षाएं होंगी 
समान पात्रता परीक्षा- परीक्षा की संभावित दिनांक 22 अक्तूबर 2024 से 24 अक्तूबर 2024 को। मैरिट लिस्ट 24 फरवरी 2025 तक।

जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा
अगले साल कैलेंडर के अनुसार, जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी भर्ती परीक्षा 
वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार एग्जाम रविवार के अलावा सामान्य दिन (वर्किंग-डे) में भी करवाने का शेड्यूल तय किया है।


कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर
इसी तरह संविदा पर होने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के लिए एग्जाम 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

सीएम के आदेश के बाद कैलेंडर तैयार बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed