फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan SI Recruitment Dispute: Jogaram Patel says Review has been done, will send report to govt soon

राजस्थान SI भर्ती विवाद: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बोले- समीक्षा हो गई, जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे

Tue, 20 May 2025 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 May 2025 04:57 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 परीक्षा को लेकर गठित सब कमेटी की बैठक मंगलवार को सचिवालय के कमेटी रूम में आयोजित की गई। बैठक के बाद सब कमेटी के संयोजक जोगाराम पटेल ने बताया कि बैठकें लगभग पूरी हो चुकी हैं। सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज देंगे, लेकिन जरूरत पड़ी तो बैठक और कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan SI Recruitment Dispute: Jogaram Patel says Review has been done, will send report to govt soon
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को लेकर मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सब कमेटी के संयोजक और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्री जवाहर सिंह बेड़म, बाबूलाल खराड़ी और मंजू बाघमार उपस्थित रहे। जबकि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और सुमित गोदारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ऑनलाइन इस बैठक से जुड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
उम्मीद थी कि पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इस सब कमेटी की बैठक के जरिए सरकार कोई बड़ा फैसला लेगी। लेकिन कमेटी के संयोजक कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जैसा बताया, उससे मामला एक बार फिर टलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: पीएम मोदी के दौरे पर पायलट बोले- राजस्थान आएं तो कोई बड़ी घोषणा करके जाएं, भाषण से काम नहीं चलेगा
 
जोगाराम पटेल ने कहा कि सब कमेटी पहले ही इस मामले में अपनी रिपोर्ट सरकार को दे चुकी थी। लेकिन जांच एजेंसियों और गृह विभाग ने इस मामले में और तथ्यात्मक विवरण इकट्ठे किए। हमारे विधि विभाग, आरपीएससी और गृह विभाग ने भी इस मामले में गहनता से अध्ययन किया और तथ्य इकट्ठे किए। सरकार का यह निर्देश था कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति फिर से इन सब की समीक्षा करे। फिर सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजे ताकि उस रिपोर्ट पर विचार सरकार अपना निर्णय ले सके।
 
उन्होंने कहा कि आज की हमारी बैठक में हमने जांच एजेंसी ने जितनी भी जांच की, उसकी समीक्षा हमारे समक्ष पेश की। गृह एवं विधि विभाग ने भी अब तक जो कार्रवाई की, उसकी रिपोर्ट हमारे सामने पेश की। अब हम अपनी समीक्षा रिपोर्ट सरकार को भेज देंगे। संभवतया इसकी और बैठकों की आवश्यकता नहीं रहेगी। बहुत आवश्यकता होती है तो इसकी और बैठक बुलाई जा सकती है। हाईकोर्ट की सुनवाई का विषय सरकार का है, हम अपनी रिपोर्ट जल्द ही सरकार को दे देंगे।
 
26 को हाईकोर्ट में सुनवाई
गौरतलब है कि एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। जस्टिस समीर जैन ने 26 मई की इस मामले में सुनवाई की तारीख देते हुए चेतावनी दी कि निर्णय नहीं हुआ तो परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 
इससे पहले राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले में 13 मई को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई थी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के चलते युद्ध जैसे हालात बन गए, जिससे कई सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। साथ ही कोर्ट को बताया कि सरकार ने 21 मई को इस मामले को लेकर बैठक बुलाई है। लेकिन फिर इस बैठक को आज 20 मई को बुला लिया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जिला कलेक्ट्रेटों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; सीकर, टोंक, राजसमंद और भीलवाड़ा में हाई अलर्ट
 
गौरतलब है कि इस भर्ती को लेकर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए हाइकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। दावा किया गया कि पेपर लीक से करीब आठ लाख अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों के परिजन इस तर्क को पूरी तरह भ्रामक बता रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आठ लाख ने आवेदन जरूर किया था, मगर 4.25 लाख अभ्यर्थी तो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। असल में सिर्फ 3.83 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से सिर्फ 20 हजार ही फिजिकल और इंटरव्यू तक पहुंचे।
 
चयनित अभ्यर्थियों की दलील है कि 859 में से 436 अभ्यर्थी पहले से सरकारी सेवा में थे। इनमें से 236 ने प्रोबेशन पूरा होने से पहले ही नौकरी छोड़ दी। 40 ने केंद्रीय सेवाएं तक त्याग दीं, जबकि 135 ने तो दो या अधिक जगह चयनित होने के बावजूद एसआई पद को चुना। ऐसे में इनकी योग्यता को झूठे आरोपों के आधार पर दरकिनार करना अन्याय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed