फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Shekhawat said- It seems from Kharge ji's statement Rajasthan is not a part of India for Congress

Jaipur: राजस्थान में रेप के मामलों पर केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा, बोले- ये आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय

Fri, 04 Aug 2023 07:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 04 Aug 2023 07:54 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तंज कसा। शेखावत ने कहा कि राज्यसभा में खड़गे जी के बयान से लगता है कि कांग्रेस के लिए राजस्थान भारत का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Shekhawat said- It seems from Kharge ji's statement Rajasthan is not a part of India for Congress
गजेंद्र सिंह शेखावत ( फाइल फोटो ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि खरगे जी के बयान से लगता है, कांग्रेस के लिए राजस्थान भारत का हिस्सा नहीं है। राजस्थान में बलात्कार के आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय हैं, लेकिन कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ रहा है। कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि राजस्थान में महिलाओं की स्थिति पर संसद में चर्चा न हो, क्योंकि यहां उनकी सरकार है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि राजस्थान में बलात्कार के आंकड़े राष्ट्रीय शर्म का विषय हैं पर कांग्रेस उसे राज्य का विषय दिखा रही है। देश देख रहा है। असल मुद्दे से कौन भाग रहा है? कांग्रेस मणिपुर को अपनी ओछी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जता रही बेटियों के वीडियो भी साझा किए। एक वीडियो पर उन्होंने कहा कि गहलोत जी, राजस्थान की एक और बेटी अपने मन की बात बता रही है कि वो खुद को असुरक्षित महसूस करती है। दूसरे वीडियो पर शेखावत ने कहा कि बिटिया आपसे पूछ रही है कि आपकी सरकार महिला सुरक्षा के लिए कड़ा कदम क्यों नहीं उठा रही है। राजस्थान की एक बिटिया राज्य में लगातार बढ़ते अनाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लाखों बहन-बेटियों की तरफ से बात रख रही है। उन्होंने कहा कि सीएम साहब को अपना अहंकार त्याग कर सुनना राज्य की बेटियों को सुनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed