फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sees Rising Day Temperatures as Weather Pattern Shifts, Cold Mornings Persist

Rajasthan Weather Update :राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम सर्दी

Sat, 07 Feb 2026 07:41 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 07 Feb 2026 07:41 AM IST
सार

राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। कई शहरों में पारा 32 डिग्री के पार पहुंचा, जबकि सुबह-शाम सर्दी बनी हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Sees Rising Day Temperatures as Weather Pattern Shifts, Cold Mornings Persist
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम के बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई शहरों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में तेज गिरावट बनी रही, जिसके चलते लोगों को सर्दी का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

अधिकांश शहरों में आसमान साफ

पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहा। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही और दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती चली गई। वहीं टोंक में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया।

विज्ञापन

बाड़मेर सबसे गर्म, पारा 32.6 डिग्री तक पहुंचा

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालौर और पाली में तापमान 30 डिग्री, जैसलमेर में 29.6, जोधपुर में 29.8, चित्तौड़गढ़ में 29.8, डूंगरपुर और दौसा में 29.1, उदयपुर में 29 और बीकानेर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, पिलानी, फलोदी और गंगानगर में भी दिन के समय हल्की गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तेज सर्दी, फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडे

तेज धूप से पहले शुक्रवार सुबह प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। दौसा, करौली, फतेहपुर, नागौर और सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडे इलाके फतेहपुर और नागौर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढें- राजस्थान बजट: मार्च तक प्रोजेक्टेड घाटा दिसंबर में ही हुआ पार, जाने घाटे और कर्ज का मर्ज कितना बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed