फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan SDRF conducted 287 rescue operations during monsoon saved lives of 606 humans and 115 animals

Rajasthan: SDRF ने मानसून के दौरान चलाए 287 रेस्क्यू ऑपरेशन, 606 इंसानों सहित 115 बेजुबानों की बचाई जान

Fri, 04 Oct 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 10:12 PM IST
सार

राजस्थान में SDRF ने मॉनसून के दौरान न सिर्फ 606 इंसानों को बल्कि 115 बेजुबानों को भी मौत के मुंह से बाहर निकाला। बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF की 51 टीमों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan SDRF conducted 287 rescue operations during monsoon saved lives of 606 humans and 115 animals
राजस्थान एनडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सत्र 2024 के दौरान कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने 287 रेस्क्यू ऑपरेशन कर 606 व्यक्तियों के साथ 115 बेजुबान पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी-नालों में पानी के तेज बहाव में बहे एवं कुओं-बावड़ियों आदि में डूबे 235 व्यक्तियों के शवों को तलाश करने में सफलता हासिल की है। एसडीआरएफ कमांडेंट सिसोदिया ने बताया, राज्य में संभावित वर्षा एवं बाढ़ से होने वाली आपदा की स्थिति में आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद बल की रेंज मुख्यालय पर स्थित आठ कंपनियों की 51 रेस्क्यू टीमों को 31 जिलों में नियोजित किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि इन रेस्क्यू टीमों द्वारा 25 जून से चार नवंबर 2024 तक उनके निर्देशन में कुल 287 रेस्क्यू ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशंस में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 606 व्यक्तियों को जीवित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही 235 मृत व्यक्तियों की शवों को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किए गए। इस सत्र में रेस्क्यू टीमों ने 115 पशुओं को भी जीवित रेस्क्यू कर मानवता का परिचय दिया है।
विज्ञापन




एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों द्वारा मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। ये दो रेस्क्यू ऑपरेशन जो याद रहेंगे।

  • बटालियन मुख्यालय गाड़ोता पर तैनात ए कंपनी की रेस्क्यू टीम ए-4 ने 16 अगस्त 2024 को जिला दूदू के थाना फागी अंतर्गत समेलिया गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में फंसे 39 विद्यार्थियों एवं आठ शिक्षकों को जीवित रेस्क्यू किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिजर्व पुलिस लाइन जिला बारां में तैनात बी कंपनी कोटा की रेस्क्यू टीम बी-4 ने 12 सितंबर 2024 को थाना केलवाड़ा के अंतर्गत भैहिषासुर नदी के तेज बहाव के कारण टापू बने गांव खण्डेला में फंसी प्रसूता, नवजात एक परिजन को जीवित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed