{"_id":"66b1d8cc54ae340c530bd37e","slug":"rajasthan-scam-worth-crores-happened-in-mid-day-meal-during-congress-rule-dilawar-said-during-question-hour-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : कांग्रेस राज में मिड डे मील में हुआ करोड़ों का घोटाला- प्रश्नकाल के दौरान बोले मदन दिलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : कांग्रेस राज में मिड डे मील में हुआ करोड़ों का घोटाला- प्रश्नकाल के दौरान बोले मदन दिलावर
Tue, 06 Aug 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:33 PM IST
सार
विधानसभा में मंगलवार को मिड डे मील से जुड़े सवाल पर बीजेपी सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप लगाए।
दिलावर ने कहा कि बच्चों के फर्जी अंगूठे लगाकर बड़ा घोटाला किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा विधायक ललित मीणा के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राज में मिड डे मील में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। बच्चों के मुंह से दूध और मिड डे मील छीना गया है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मामले हालांकि ईडी जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम भी जांच करवा सकते हैं। दिलावर बोले कि जांच करवाने पर जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कानून हमें अनुमति देगा तो हम भी जांच करेंगे और यदि उसमें सरकारी कर्मचारी शामिल हैं तो उन्हें निलंबित करेंगे।
विज्ञापन
दिलावर ने कहा कि मिड डे मील में बहुत सारे घपले हुए हैं। कांग्रेस ने 9 महीने का मिड डे मील देकर फर्जी अंगूठे लगवाए। बच्चों के अंगूठे क्यों लगाए गए? इससे साफ है जाहिर है कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। विधायक ललित मीणा ने सवाल किया था कि शाहबाद तहसील में कोविड के दौरान दूध का परिवहन किया गया और फर्जी अंगूठे लगाए गए।
विज्ञापन