{"_id":"66a2599171dde83fc6008089","slug":"rajasthan-sachin-pilot-says-on-neet-government-has-no-answer-on-this-issue-it-becomes-blind-and-deaf-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नीट पर सचिन पायलट बोले- सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं, वो अंधी-बहरी हो जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नीट पर सचिन पायलट बोले- सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं, वो अंधी-बहरी हो जाती है
Thu, 25 Jul 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:26 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि देश में नीट का मुद्दा ज्वलंत इश्यू बन चुका है, जिसे राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट परीक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। गुरुवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए पायलट ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि देश में नीट का मुद्दा ज्वलंत इश्यू बन चुका है, जिसे राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था।
विज्ञापन
पायलट बोले कि देश में परीक्षा पास करके नौकरी पाना बहुत कठिन, जटिल, मेहनत वाला काम है। जब एक बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है तो उसका परिवार भी उसके साथ मेहनत करता है। चंद नौकरियों के लिए लाखों बच्चे परीक्षा देते हैं। कितना कॉम्पिटिशन होता है। बच्चों के मां-बाप क्या-क्या यातनाएं झेलकर बच्चों को परीक्षा में मदद करते हैं। उसके बाद जब देश में ऐसा कांड होता है तो सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं होता, वो अंधी-बहरी हो जाती है।
विज्ञापन
पूछा ये पेपर लीक करवाने वाले लोग कौन?
पायलट ने कहा कि हम सभी को इस बारे में जवाब तलाशना चाहिए कि ये पेपर लीक करवाने वाले कौन हैं? केवल कागजी कार्रवाई और भाषणों से मदद नहीं मिलेगी, आपको उन लोगों को पकड़ने की जरूरत है जो पर्दे के पीछे बैठे इसमें शामिल हैं। हमें देश के उन लोगों को मजबूर करना पड़ेगा, जो सत्ता में रहते हुए इस घिनौने अपराध को बर्दाश्त करते हैं। इस अपराध को बर्दाश्त करने वाले उतने ही जिम्मेदार हैं जितना करने वाला।
विज्ञापन