{"_id":"6661c07701d0ea829f0fa682","slug":"rajasthan-sachin-pilot-says-about-ashok-gehlot-son-vaibhav-could-not-win-last-time-will-work-harder-next-time-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत के बेटे वैभव को लेकर पायलट बोले- पिछली बार भी नहीं जीते पाए, अगली बार और मेहनत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत के बेटे वैभव को लेकर पायलट बोले- पिछली बार भी नहीं जीते पाए, अगली बार और मेहनत करेंगे
Thu, 06 Jun 2024 07:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:28 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों में जालौर सीट से वैभव गहलोत की हार को लेकर सचिन पायलट का बयान सामने आया है। गुरुवार को टोंक पहुंचे पायलट से जब वैभव गहलोत की हार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, वैसे तो हम कई सीटें नहीं जीत पाए। वैभव गहलोत पिछला चुनाव भी हार गए थे, इस बार भी वे नहीं जीत पाए। लेकिन अगली बार और मेहनत करेंगे कहीं और से जीत जाएंगे।
विज्ञापन
सचिन पायलट और वैभव गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैभव गहलोत को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। गुरुवार को अपनी विधानसभा टोंक पहुंचे पायलट से जब मीडिया ने वैभव गहलोत को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, वैसे तो हम कई सीटें नहीं जीत पाए। वैभव गहलोत पिछला चुनाव भी हार गए थे, इस बार भी वे नहीं जीत पाए। लेकिन अगली बार और मेहनत करेंगे कहीं और से जीत जाएंगे।
विज्ञापन
पायलट का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके बयान को गहलोत पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, वैभव गहलोत 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने गृह जिले जोधपुर से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी सीट बदली गई और उन्हें जालौर से टिकट दिया गया। वैभव की हार को लेकर पायलट के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके बयान को इस मायने में तंज के रूप में देखा जा रहा है कि वैभव गहलोत अगली बार फिर से अपनी सीट बदलेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सचिन पायलट इस बार लोकसभा चुनावों में वैभव गहलोत के लिए प्रचार करने नहीं पहुंचे। जब मीडिया में इसे लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे बुलाया नहीं गया। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, यह अनावश्यक मुद्दा बनता है या कई बार बनाया जाता है। चुनाव के वक्त किसी को ऐसे कमेंट नहीं करने चाहिए। ऐसी बेवकूफी भी नहीं करनी चाहिए कि मुझे बुलाया नहीं गया। मैं गया नहीं। इसका ऐसा कोई मतलब नहीं होता है। वो बयान भी नहीं देना चाहिए था। उस बयान की जरूरत नहीं थी। गहलोत ने कहा, प्रियंका गांधी वहां (जालोर-सिरोही) पर आई थीं। सचिन पायलट साथ आते तो कोई दिक्कत नहीं थी। सब उनका वेलकम करते। चुनाव में अब बहुत कम टाइम मिलता है।
विज्ञापन